मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

परसुडीह थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद–फरोख्त का भंडाफोड़

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 13, 2025 7:09 AM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 12 At 19.34.17 Ead4ac7b
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • दो तस्कर गिरफ्तार, 18 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर । परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के पास अवैध मादक पदार्थों की खरीद–बिक्री की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ब्राउन शुगर जैसी मादक पदार्थ की 18 पुड़िया, जिसका कुल वजन लगभग 2.75 ग्राम बताया गया है, बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर गठित की गई छापामारी टीम

दिनांक 11 दिसंबर 2025 को परसुडीह थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजार समिति के आसपास अवैध मादक पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर तलाशी ली गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  1. रतन बारिक उर्फ बुल्लू, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता – शंकर बारिक,
    साकिन – बाहागोड़ा नियर संत एन्थोनी हाई स्कूल,
    थाना – परसुडीह, जिला – पूर्वी सिंहभूम।
  2. रोशन बारला उर्फ पोकला बारला, उम्र करीब 26 वर्ष,
    साकिन – सुमई झोपड़ी छोटागोड़ा, थाना – बागबेड़ा,
    जिला – पूर्वी सिंहभूम।

तलाशी में बरामदगी

  • रतन बारिक के पास से 07 पुड़िया, रोशन बारला के पास से 11 पुड़िया, ब्राउन शुगर जैसी मादक पदार्थ बरामद की गई।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

बरामदगी के आधार पर परसुडीह थाना कांड संख्या 158/25, दिनांक 11/12/2025, धारा 22(a)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में—

  • पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी
  • पु०अ०नि० ज्ञानरंजन तिग्गा
  • पु०अ०नि० गौतम कुमार वर्मा
  • पु०अ०नि० हिरालाल दुबे
  • पु०अ०नि० अरुण कुमार
  • पु०अ०नि० जेम्स पूर्ति
  • स०अ०नि० संदीप कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे।

परसुडीह थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि जिला पुलिस अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। बाजार समिति जैसे सार्वजनिक स्थानों पर नशे की बिक्री युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। समय रहते कार्रवाई से बड़ी आपराधिक श्रृंखला टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment