Connect with us

क्राइम

महिला बच्चा चोर का आतंक।

Published

on

THE NEWS FRAME

रांची : आज दिनांक 22 फरवरी 2021 को झारखण्ड के रांची में एक महिला पकड़ी गई है जिसपर आरोप लगाया जा रहा है की वह एक बच्चा चोर है। 

आपको बता दें की रांची के सदर थाना क्षेत्र के गौस नगर इलाके में एक अंजान  महिला को देखा गया गया। वह महिला बहुत ही तेजी से बस्ती के एक छोटे बच्चे को गोद में उठाकर जा रही थी। स्थानीय लोगों को उसपर शक हुआ। इस महिला को आज से पहले यहाँ कभी देखा नहीं गया हैं। बस्ती में ही बच्चे की मां ने अपने बच्चे को उस अंजान महिला की गोद में देखा तो हो हल्ला मचाने लगी।  जिससे भीड़ इकट्ठी हो गई और वह अंजान महिला पकड़ी गई।  

बस्ती वासियों ने उस महिला से पूछताक्ष  की लेकिन महिला गोलमोल जवाब देने लगी।  तब जा कर बस्तीवासियों ने उस महिला को बच्चा चोरी के पुलिस को सौंप दिया है।  पुलिस ने महिला से सख्ती के साथ पूछताछ की  तो उसने बताया की वह ओड़‍िशा की रहने वाली है।  पुलिस को लग रहा है की वह मानसिक रूप से बीमार है। लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता हैं।  पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची हैं , जांच चल रही हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *