Connect with us

TNF News

राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू झारखंड से गई रायरंगपुर।

Published

on

THE NEWS FRAME

रांची : आज दिनांक 12 जुलाई, 2021 को झारखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विदाई दी। यहां से राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने पैतृक आवास रायरंगपुर ओड़िसा के लिए रवाना हुईं। वो पहली ओड़िया नेता हैं जिन्हें किसी भारतीय राज्य में राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था।

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी जिन्होंने 18 मई, 2015 को झारखंड के राजभवन में शपथ ली थी। साथ ही झारखंड में पांच साल का कार्यकाल पूरा करनेवाली पहली राज्यपाल भी बनी हैं। उनका पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका था।

वर्ष 2000 से 2004 के बीच रायरंगपुर, ओड़िसा से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री भी रहीं। जिसमें  6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 में वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री तथा 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2994 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं।

उनके कार्यकाल के दौरान झारखंड में कई बातों को लेकर सरकार के साथ मतभेद भी हुए। लेकिन अपनी कुशल राजनीतिक व्यवहार और गुण के कारण हर मसले को आसानी से सुधार किया है।

राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर विदाई दी। राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ओड़िसा स्थित अपने पैतृक आवास रायरंगपुर के लिए रवाना हुईं। pic.twitter.com/cpcfGj2OCi

— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) July 12, 2021

पढ़ें खास खबर– 

सावधान! आपका कार पार्किंग में सुरक्षित नहीं है।

झारखंडवासी झारखंड की वास्तविक महत्ता को समझते हुए स्वयं झारखंड में रोजगार का सृजन करें।

Xiaomi लाया है दुनियाँ का सबसे बेहतरीन टैबलेट। जो मचा देंगे धमाल, एक ही नजर में हो जाएंगे आप इन टैब्स के कायल।

दूध पिलाने वाली माताएं भी ले सकती हैं कोविड-19 का टीका। क्या एंटी बॉडी की जांच कराते रहने की आवश्यकता है? किन लोगों को कोरोना का टीका जरूर लेना चाहिए?

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *