Connect with us

क्राइम

आदित्यपुर खड़कई नदी में शव के मिलने से स्थानीय लोगों में है दहशत का माहौल।

Published

on

Aaditypur : 22 जुलाई, 2021

आदित्यपुर खड़कई नदी में पुलिया के पास अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह शव किसी अधेड़ पुरुष का है जिसकी उम्र 40 के आसपास होगी।

इसकी जानकारी उस समय हुई जब एक स्थानीय युवक वहां से गुजर रहा था। उसने दूर से देखा कि नदी में एक व्यक्ति मुँह के बल तैर रहा है। उसे कुछ शक हुआ क्योंकि नदी में तैर रहा व्यक्ति कोई हरकत नहीं कर रहा था। उत्सुकता वश उसने पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। तैर रहा व्यक्ति मरा हुआ था।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

आनन – फानन में उसने फोन से स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस उक्त स्थान पर आई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। देखने से ऐसा लग रहा था जैसे यह एक से दो दिन पहले की लाश है। आग की तरह यह खबर आसपास के इलाके में फैल गई। इस बात से लोग दहशत में हैं। इसकी मृत्यु कैसे हुई अभी यह कहना मुश्किल है, पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। 

पढ़ें खास खबर– 

कातिल बाप : मां के सामने पिता ने रेत दी अपनी ही गर्भवती बेटी का गला। जाने क्या है पूरा मामला, कैसे एक बाप बना निर्दयी?

ब्रेकिंग न्यूज़ : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में लगी आग, हुआ भारी नुकसान।

गूगल क्रोम ब्राउज़र क्यों है बेहतर आइये उसके अन्य संस्करण को जाने बस एक क्लिक में।

अपने कवर पेज पर जगह दी है तीन जर्मन ओलंपिक सुंदरियों को। वर्ल्ड फेमस मैगजीन और नग्नता का अहसास दिलाता : PLAY BOY

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *