Connect with us

क्राइम

जानिए एक जघन्य अपराध जो आपके सभ्य समाज की उपज है। मात्र 13 साल की नाबालिग लड़की का सात लड़कों ने किया गैंगरेप

Published

on

Ranchi : रविवार 29 अगस्त, 2021

सभ्यता और विकास की चाहत रखे आम लोग स्वयं के घर को ही सम्भाल नहीं पाते। भूखे पेट को भरने के लिए दिनभर की मेहनत और बदनामी लिए समाज में रहना बहुत आसान नहीं हैं। क्योंकि हम सभ्य समाज का अच्छा ढोंग करते हैं और अपने लड़की या लड़के को एक अच्छी शिक्षा तक नहीं दे पाते। लव और इमोशन के कारण लड़कियां घर से झूठ बोलकर निकलती हैं और बुरे व्यवहार में फंस जाती हैं। वहीं लड़के भी बुरे संगत में पड़ कर बुरा कर बैठते हैं, नशे का ऐसा नशा की इज्जत तक बेच देते हैं। कभी – कभी तो इनकी हत्या तक कर दी जाती है और इस हत्या के पीछे कुछ हद तक लड़की का भी किस्सा रहता है। न जाने हम कब चेतेंगे और अपने बच्चों को सही परवरिश दे पाएंगे।

खैर आज हम एक जघन्य अपराध के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके सभ्य समाज की उपज है।

यह दर्दनाक घटना बीते गुरूवार रांची के मांडर क्षेत्र का है। जहां 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ 7 लड़कों ने गैंगरेप किया।

THE NEWS FRAME
गुरूवार की रात गैंगरेप होने के बाद लड़की अपनी सहेली के घर पर रही। दूसरे दिन सुबह वह अपने घर पहुंची। और परिजनों की पूछताछ के बाद उसने पूरी दुर्घटना बता दी।
घटना इतना हृदयाघात करने वाला था कि परिवार को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करें। अपने को सम्भालते हुए परिजन उस लड़की को लेकर स्थानीय थाना पहुंचे और कथित आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत कर FIR दर्ज कराया। वहीं रविवार को उसका बयान सीडब्ल्यूसी में दर्ज होगा।

घटना के दिन क्या हुआ था?

जानकारी के अनुसार रांची के मांडर क्षेत्र के एक लड़के के साथ पीड़िता लड़की की दोस्ती थी। इसका भरपूर फायदा लड़के ने उठाया। गुरूवार की शाम को लड़के ने लड़की को बुलाया और कहीं घूम के आने की बात बोलकर नाबालिग लड़की को अपने बाइक में बैठा लिया। थोड़ी देर बाइक चलाने के बाद अपराधी लड़का उसे लेकर एक सुनसान जगह पर आया जहां पहले से छह अपराधी मौजूद थे। सुनसान जगह पर छह अन्य अनजान लड़कों को देख लड़की डर गई और अपने दोस्त को घर पहुंचाने को कहा।
लेकिन बातों में फंसाते हुए उस लड़के ने नाबालिग लड़की को रिश्ता बनाने की बात करते हुए जोर डालने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया और गुस्से से वहां से पैदल ही जाने लगी। तभी मौका देख आये अन्य छह  अपराधियों ने उसे पकड़ लिया। लड़की ने इसका विरोध किया और मदद की गुहार लगाई लेकिन सुनसान जगह होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। विरोध करने के कारण लड़कों ने उसे जमीन पर गिरा दिया। और बारी – बारी से सातों लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।  इसके बाद लड़कों ने देर रात उसे छोड़ दिया। लड़की देर रात अपने सहेली के घर पहुंची।

पुलिस ने इस मामले में अबतक क्या किया है?

जानकारी के अनुसार पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी अपराधी नाबालिग है और मांडर थाना क्षेत्र के है। मांडर थाना के थानेदार ने बताया कि घटना के बाद से ही सभी अन्य अपराधी फरार है। फिलहाल छानबीन जारी है। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच किया जा चुका है और बलात्कर की पुष्टि की जा चुकी है।

इस घटना के बारे में जानकर शंका उत्पन्न होती है और सवाल उठता है कि लड़की लड़के के साथ अंजान जगह गई ही क्यों? और दूसरा प्रश्न आम लोगों से है की आखिर लड़कों को संस्कार आप कब तक देंगे? वहीं नाबालिक अपराधों के बढ़ते मामले का एक कारण हर हाथ को स्मार्टफोन होना भी है। जहां खुलेआम सारे संस्कार उपलब्ध है। जिसे हर उम्र के बच्चे, जवान और बूढ़े आनंद ले रहे हैं। क्योंकि एडवांस फैमिली है और मॉडर्न युग में जीना है। जहां सेक्सी दिखना और दिखाना एक कल्चर सा बनता जा रहा है। क्या यह सभ्यता आप बदल पाएंगे? क्या इस बेढंग कल्चर से बाहर खुद को और अपने बच्चों को निकाल पाएंगे?
पढ़ें खास खबर– 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *