Connect with us

वर्ल्ड

जापानी राजकुमारी की शादी आखिरकार उसके दोस्त से हो ही गई।

Published

on

THE NEWS FRAME

Japan : शुक्रवार 01 अक्टूबर, 2021

जापानी राजकुमारी माको 26 अक्टूबर, 2021 को शादी करने जा रही हैं। जिनसे वह शादी करने जा रही हैं वह उनके कॉलेज का एक सहपाठी है। आपको बता दें कि जापान के सम्राट नारुहितो की 29 वर्षीय भतीजी की 29 वर्षीय युवक केई कोमुरो से आज सगाई हुई है। जिसकी घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी गई।

जापान की क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, राजकुमारी को एक प्रकार का पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) है, जिसमें राजकुमारी माको महारानी मासाको की नकल करती है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, यहां किसी भी तरह का पारंपरिक शाही विवाह संस्कार नहीं होगा और यह शादी जापान के एक स्थानीय सरकारी कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के द्वारा सम्पन्न किया जाएगा। वहीं राजकुमारी माको को एकमुश्त एक मिलियन डॉलर पैतृक सम्पति से दिया जाएगा।

यह शादी उस समय विवादों में घिर गई जब एक अखबार ने युवराज कोमुरो और उसकी माँ के नाम 35,000 डॉलर के कर्ज को  बताने में असफल रही। बाद में कोमुरो ने कहा है कि यह पैसा उन्हें उनकी मां के पूर्व मंगेतर द्वारा ऋण के तौर पर नहीं बल्कि उपहार स्वरूप दिया गया था। 

कोमुरो ने फोर्डहम लॉ स्कूल से इस वर्ष अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी की है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में एक कानूनी फर्म में क्लर्क के रूप में काम करना स्वीकार किया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *