सोशल न्यूज़
दुर्गा पूजा की सुव्यवस्था और विसर्जन की तैयारियों में जुटा आदित्यपुर नगर निगम। अपर नगर आयुक्त ने स्वयं लिया स्थिति का जायजा।
आदित्यपुर : बुधवार 13 अक्टूबर, 2021
आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष साफ–सफाई अभियान, फॉगिंग एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था को दुरुस्त कर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन की तैयारियों में जुट गया है। वार्ड नंबर 32 अवस्थित विसर्जन घाट की साफ-सफाई आज शुरू की गई।
अपर नगर आयुक्त श्री गिरजा शंकर प्रसाद ने स्वयं सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के उक्त स्थान का निरीक्षण किया। अपर नगर आयुक्त ने सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए स्वास्थ्य शाखा के नोडल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नदी में फूल, कपड़े, मिट्टी के बर्तन, स्थानीय लोग न फेंके इसके लिए घाट पर ही रखे जाने की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने आगे कहा की नदी की सफाई कर दी जाएगी ताकि नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। पूजा भ्रमण के दौरान लोगों को किसी भी तरह का दिक्कत ना हो इसके लिए नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंडालों तक पहुंचने वाले अस्थाई मार्गों की मरम्मत कर दी गई है।
नगर निगम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगमित करने के लिए 13 बैरीगेटिंग स्टैंड आदित्यपुर थाना को सुपुर्द किया गया है, नगर निगम प्रशासन की स्वास्थ्य शाखा साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु चौकस है। निगम द्वारा बनाए गए नियंत्रण कक्ष में मिल रहे शिकायतों को युद्ध स्तर पर निवारण किया जा रहा है, विसर्जन घाट के निरीक्षण में नोडल पदाधिकारी नगर प्रबंधक निखिल किरण, अनंत खालको, टैक्स कलेक्टर शशि शेखर, रविंद्र राम सामुदायिक संगठनकर्ता सत्यम भरद्वाज उपस्थित थे।