TNF News
दुनिया के सबसे बड़े वैक्सिनेशन कार्यक्रम में भारत ने बनाया नया कीर्तिमान। 100 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण करते हुए बनाया इतिहास।
Jamshedpur : बृहस्पतिवार 21 अक्टूबर, 2021
महा टीकाकरण अभियान के तहत भारत ने विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इतिहास रच दिया है। 100 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन का लाभ लेकर इस उपलब्धि में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। इस उपलब्धि के लिए पूरा विश्व भारत को बधाई दे रहा है। जिससे पूरे देश में खुशी की लहर है।
खबर लिखे जाने तक कुल टीकाकरण 100 करोड़, 61 लाख, 52 हजार, 914 हुआ है। जो कि विश्व पटल पर सुनहरे अक्षरों में अंकित हो चुका है।
बता दें कि इस टीकाकरण कार्यक्रम में,
पुरुष – 51 करोड़, 93 लाख, 07 हजार, 989
महिला – 48 करोड़, 24 लाख, 41 हजार, 219
ने टीका का लाभ प्राप्त किया है।
जिसमें से 88 करोड़, 62 लाख, 25 हजार 321 लोगों ने कोविशील्ड (Covishiled) और 11 करोड़, 46 लाख, 96 हजार, 589 लोगों ने कोवैक्सिन का टीका लिया।
वहीं
18-44 वर्ष के – 55 करोड़, 96 लाख, 24 हजार 073
45-60 वर्ष के – 27 करोड़, 11 लाख, 35 हजार, 267
और 60 से ऊपर के – 17 करोड़, 12 लाख, 14 हजार, 446 लोगों ने इस टीकाकरण का लाभ लिया।
इस माह अभियान को सफल बनाने में झारखण्ड राज्य से 01 करोड़, 95 लाख, 56 हजार, 616 लोगों ने सहयोग किया जिसके साथ ही झारखंड 19 वें स्थान पर काबिज है।
इन महाअभियान को सफल बनाने में भारत देश के हर कोने से कई सामाजिक संस्थाओं और कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसमें झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला में राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड के उप निदेशक श्री रवि शंकर केपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके अथक प्रयास से पूर्वी सिंहभूम में 58 कैंप लगाया गया। जिसमें क़रीब 8000 लोगों को टीका दिया गया।
आज इस मौक़े पर रवि शंकर केपी ने भारत सरकार तथा झारखंड सरकार को शुभकामना देते हुए कहा – ‘संगठन के साथियों तथा अन्य संगठनों के सहयोग से इस कार्यक्रम में एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौक़ा मिला। इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूँ।’
साथ ही उन्होंने जिला के उपायुक्त श्री सूरज कुमार और एसडीओ श्री संदीप कुमार मीणा जी का आभार व्यक्त किया है।