Ranchi : शुक्रवार 29 अक्टूबर, 2021
11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल मैच था। जिसमें झारखण्ड और हरियाणा की टीम ने भाग लिया और हरियाणा की टीम ने फाइनल जीत लिया।
हरियाणा की महिला टीम की जीत पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने इन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही रनर रही झारखण्ड महिला टीम को भी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए, टीम का हौसला बढ़ाया है।
ट्वीट के माध्यम से उन्होंने इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है –
“देश की बेटियों पर गर्व है। 11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप जीतने पर हरियाणा की बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। फाइनल में उत्कृष्ट खेल के लिए झारखण्ड की हमारी बेटियों को भी शुभकामनाएं और जोहार। खेल के क्षेत्र में आप सभी हमेशा आगे बढ़ते रहें।”
देश की बेटियों पर गर्व है।
11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप जीतने पर हरियाणा की बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। फाइनल में उत्कृष्ट खेल के लिए झारखण्ड की हमारी बेटियों को भी शुभकामनाएं और जोहार। खेल के क्षेत्र में आप सभी हमेशा आगे बढ़ते रहें।@TheHockeyIndia pic.twitter.com/7kXdTofn2G— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 29, 2021












