Connect with us

सोशल न्यूज़

मानगो की प्रीति पांडा बनी भारतीय जनता मजदुर ट्रेड यूनियन काउंसिल में प्रदेश सह सचिव।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 5 दिसम्बर, 2021

भारतीय जनता पार्टी के कदमा मंडल की कार्यकारिणी समिति की सदस्या प्रीति पांडा भारतीय जनता मजदुर ट्रेड यूनियन काउंसिल में दिनांक 1 दिसम्बर, 2021 को प्रदेश सह सचिव पद पर नियुक्त की गई है। बता दें कि भारतीय जनता मजदुर ट्रेड यूनियन रांची के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामटहल जी द्वारा प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित करते हुए यह पद सौंपा गया।

सरल स्वभाव की प्रीति पांडा पेशे से एक समाजसेवीका भी हैं। समाज के कमजोर और भटके हुए लोगों की सहायता करना इनकी दिनचर्या में शामिल है।

मानगो पोस्ट ऑफिस रोड की रहने वाली प्रीति पांडा अपनी कार्यकुशलता के बल पर कई पदों को प्राप्त किया है जिनमें मुख्य रूप से वे भाजपा कदमा मंडल के कार्यकारिणी समिति सदस्य, भाजपा जिला महिला मोर्चा के कार्यकारिणी समिति, भाजपा के न्यू विंग जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की महानगर जिला संयोजिका के पद पर सेवा दे रही हैं।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *