Connect with us

सोशल न्यूज़

वैक्सिनेशन में पूर्वी सिंहभूम जिला हुआ अव्वल। जिसमें राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 25 दिसम्बर, 2021

कोविड-19 महामारी से जहां पूरी दुनियां लड़ रही है वहीं भारत इस जंग में सबसे पहले जीत दर्ज करा रही है। जिसका सारा श्रेय भारत की जनता को जाता है, जिन्होंने आगे बढ़कर कोरोना को हराने के संकल्प किया और वैक्सिनेशन कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस जंग में झारखंड राज्य देश के सभी राज्यों से बेहतर कार्य कर रही है। वहीं झारखण्ड राज्य का पूर्वी सिंहभूम जिला 89% के साथ राज्य में अव्वल स्थान पर है। इस स्थान पर आने के लिए राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बता दें कि राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश ने अबतक जिले में कुल 68 वैक्सिनेशन कैम्प लगवाए हैं। राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन संस्था के वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी ने बताया कि संस्था का 69वां तथा 70वां वैक्सिनेशन कैंप कल 26/12/21 को जुगसलाई नई बस्ती, जेपी स्कूल शंको साई रोड 5 में संपन्न होगा। इसके लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन तथा सभी सहयोगी संगठनों का बहुत – बहुत आभार ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *