मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने मनाया थल सेना दिवस।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 15, 2022 3:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 15 जनवरी, 2022

आर्मी एयरफोर्स और नेवी से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों की संस्था अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई ने थल सेना दिवस का कार्यक्रम कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए सांकेतिक रूप से मनाया।

इस अवसर पर थल सैनिकों ने संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉक्टर संजय गिरी एवं सचिव अभिषेक गौतम के साथ मिलकर केक काटा। कार्यक्रम का विषय प्रवेश डॉक्टर कमल शुक्ला ने किया और कहा कि आज हम सब जो कुछ भी हैं सेना की बदौलत है और सेना के दिवस को हर्षोल्लास से मनाना हम सब के लिए गौरव का विषय है हम पारिवारिक रूप से एवं  सांगठनिक रूप से आपस में जुड़े हुए हैं।समय-समय पर संगठन द्वारा सैनिक कार्यक्रम के माध्यम से लौह नगरी के युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है। और वो सेना के लिए अपने आपको तैयार कर सेना के विभिन्न अंगों में रोजगार पा रहे हैं। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। 

THE NEWS FRAME

सभी अतिथियों एवं उपस्थित गौरव सैनिकों ने भारत माता की प्रतिमा एवं विगत दिनों सेना के सी डी एस जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी एवं सहयोगी वीर सैनिकों को भी अपना श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर में बन्दे मातरम का गीत हर मंदिर एवं चौक चौराहों पर ऑटोमेटिक सिस्टम से बजवाने वाले पूर्व वायु सैनिक रमेश शर्मा जी को भी सम्मानित किया गया।

THE NEWS FRAME

दिनेश सिंह ने अतिथि डॉक्टर संजय गिरी जी के बारे में बताया कि आपका  सहयोग सैनिकों के प्रति चौबीसों घंटे सैनिकों जैसी ही है। आपको जब भी मौका मिला आप सैनिकों के हर समस्या का समाधान में सहयोगी रहते हैं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह ने पूर्वी सिंहभूम इकाई द्वारा किए गए कार्यक्रम का प्रशंसा करते हुए कहा कि जब तक आप सब अनुशासित हैं और अपने सैनिक मूल्यों को समाज को देते रहेंगे आपको युवा पीढ़ी हमेशा याद करेगी और हर प्रकार की समस्या आपके जीवन से दूर रहेगी। 

कार्यक्रम का संचालन सूबेदार दीपक मलिक एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव दिनेश सिंह ने किया। कई सारे सैनिक साथी कोरोना के लक्षण उनके परिवार या कार्यालय में पाए जाने की वजह से आज के कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे। 

THE NEWS FRAME

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश सिंह, बलजीत सिंह, बरमेश्वर पांडे, कोमल दुबे, नरेंद्र कुमार, सतनाम सिंह, अशोक श्रीवास्तव, महेश कुमार, विवेक कुमार, महेश प्रसाद, चंद्रशेखर प्रताप सिंह, आशुतोष राय, गोविंद राय, इंद्र भूषण मिश्रा, राजीव रंजन, हरेन्दू शर्मा, प्रमोद कुमार, रमेश सिंह, कंहैया कुमार, अजय कुमार सिंह, रामाशंकर सिंह, बरमेश्वर पांडे, संतोष शर्मा, मुकेश सिंह, दिलीप सिंह, महेश कुमार, शिव शंकर चक्रवर्ती, कामबाबू, मिथिलेश सिंह, अजय कुमार यादव आदि साथी उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment