Connect with us

वर्ल्ड

पूरे विश्व को सम्बोधित करेंगे भारतीय प्रधानमंत्री। ‘विश्व की वर्त्तमान स्थिति’ पर विश्व का करेंगे पथ प्रदर्शन।

Published

on

THE NEWS FRAME
प्रतीकात्मक चित्र

New Delhi : रविवार 16 जनवरी, 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 जनवरी, 2022 को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे विश्व आर्थिक मंच के दावोस एजेंडा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विश्व की वर्त्तमान स्थिति’ (स्टेट ऑफ द वर्ल्ड) पर विशेष भाषण देंगे।    

यह पूरे देश की लिए सौभाग्य की बात है जब एक भारतीय प्रधानमंत्री पूरे विश्व को एक नई दिशा देने जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि यह वर्चुअल कार्यक्रम 17 से 21 जनवरी, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इसे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों द्वारा संबोधित किया जाएगा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं – 

1. जापान के प्रधानमंत्री श्री किशिदा फुमियो, 

2. यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष श्री उर्सुआ वॉन डेर लेयेन, 

3. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री स्कॉट मॉरिसन, 

4. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री जोको विडोडो, 

5. इज़राइल के प्रधानमंत्री श्री नफ्ताली बेनेट, 

6. पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राष्ट्रपति श्री शी जिनपिंग। 

साथ ही इस कार्यक्रम में उद्योग जगत की शीर्ष हस्तियाँ, अंतर्राष्ट्रीय संगठन और नागरिक समाज की प्रमुख संस्था भी भाग लेंगे, जो दुनिया की वर्त्तमान महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे और उनसे निपटने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *