Connect with us

TNF News

रघुवर सरकार में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड सरकार के द्वारा एसीबी जाँच के आदेश का भाजमो ने किया स्वागत।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 04 फरवरी, 2022

पूर्व रघुवर सरकार के दौरान झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2016 में टीशर्ट, टोफी और गायिका सुनिधि चौहान के कार्यक्रम में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड सरकार के द्वारा एसीबी जाँच के आदेश का भाजमो ने किया स्वागत। जिन्हें जेल जाने की जल्दी थी वे जेल यात्रा की तैयारी शुरू करें। श्रीमान रघुवर दास भ्रष्टाचार के संगीन मामलों में है आरोपित। वे तत्काल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दें 

– सुबोध श्रीवास्तव : भाजमो (जिलाध्यक्ष)

भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने पूर्व रघुबर सरकार के दौरान वर्ष 2016 में राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच टौफी, टीशर्ट के वितरण और गायिका सुनिधि चौहान के निजी कार्यक्रम के आयोजन की आड़ में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड सरकार के द्वारा एसीबी जाँच के लिए दिए गए आदेश का स्वागत किया है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा की पूर्ववर्ती रघुवर सरकार में झारखंड की सरकारी सम्पत्ति का दुरुपयोग और खजाने की जो बेहिसाब लूट हुई उसकी परतें जनता के बीच खुल चुकी है। यह सर्व विदित हो चुका है की झारखंड के तथाकथित विकास पुरूष रघुबर दास झारखंड के बहुचर्चित मेनहर्ट घोटाले, कंबल घोटाला, मोमेंटम झारखण्ड स्कैम, स्किल इंडिया नियुक्ती घोटाले सहित अन्य घोटालों में मुख्य किरदार का रोल अदा कर रहे हैं और सभी मामलों में उनकी सीधी संलिप्तता है।


जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भ्रष्टाचार के उपरोक्त सभी मामलों का पर्दाफाश किया है और कई मामलों में किताब लिखकर जनता को भ्रष्टाचार के सभी पहलुओं से अवगत कराया है। 2016 राज्य स्थापना दिवस समारोह में हुए घोटाले को भी श्री राय अपनी नई पुस्तक शिर्षक “तिजोरी की लूट” के जरिए आगामी बसंत पंचमी को जनता के बीच उजागर करेंगे।

उन्होनें इस लूट का खेल रचाने वाले शातीर दिमाग को बेनकाब किया है। झारखंड के माथे पर जो कलंक लगा था उसे तो जनता ने स्वयं साफ कर दिया था। श्रीमान रघुवर दास को अपने उपर लगे भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके इस आचरण के कारण भाजपा के पुरे राज्य में हार का सामना करना पड़ा था। अब समय आ गया की उन्हें उनके कुकृत्यों की सजा मिलें और वे बार बार दोहराते थे कि उन्हें जेल कब भेजेंगे उनकी यह मनोकामना भी पुरी हो।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *