Connect with us

सोशल न्यूज़

जमशेदपुर में होगा वैक्सिनेशन कैम्प का प्लैटिनम जुबली रविवार।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 19 फरवरी, 2022

कोरोना वैक्सीन को लेकर जहां सरकार सक्रिय होकर टीकाकरण पर कार्य कर रही है वहीं स्थानीय स्तर पर कई सामाजिक संगठनों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इन्हीं संगठनों में से सबसे सक्रिय संगठन बना है राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन।

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा टीकाकरण जागरूकता अभियान और टीकाकरण शिविर में अग्रणी होकर लगातार 74 कैम्प सफलता पूर्वक सम्पन्न किया है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए संगठन 20 फरवरी, 2022 दिन रविवार को प्लैटिनम जुबली वैक्सिनेशन कैंप (75th) लगाने जा रही है।

बता दें कि होने जा रहा यह कैंप राष्ट्रीय सुरक्षा दल के सहयोग से दिनांक 20 फरवरी, 2022 को सेवा सदन निर्मल कॉलोनी, ब्लॉक 3, शास्त्री नगर कदमा, जमशेदपुर झारखंड पिन कोड  831005 में संपन्न हो रहा है। जिसके केंद्रीय अध्यक्ष सावन राव और प्रदेश अध्यक्ष देवराज चौधरी हैं।

इस कैम्प से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें –  7004955970
कैम्प को लेकर संगठन के वरीय उप निदेशक श्री रवि शंकर केपी ने जानकारी देते हुए बताया की – ‘संगठन द्वारा पिछ्ले वर्ष छह जून से वैक्सिनेशन कैंप की शुरुआत की गई थी। पुर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन, संगठन के सक्रिय सदस्यों तथा जमशेदपुर के विभिन्न संगठनों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हो रही है। रविवार दिनांक 20 फरवरी, 2022 को सेवा सदन निर्मल कॉलोनी, ब्लॉक 3, शास्त्री नगर कदमा में राष्ट्रीय सुरक्षा दल के सहयोग से सम्पन्न कराया जाएगा। जो कि संगठन द्वारा प्लैटिनम जुबली वैक्सिनेशन कैंप (75th) होगा।  इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन, सामाजिक संगठन, समाजसेवी एवं स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग रहा है। इसके लिए मैं सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। आने वाले दिनों में भी संगठन सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए सरकार के प्रत्येक योजनाओं में सहयोग करेगी।’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *