Connect with us

TNF News

विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर महानगर के भाजमो जिला पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक। संगठन को सुदृढ बनाने के लिए दिया विशेष दिशा निर्देश।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 27 फरवरी, 2022

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की। बैठक में श्री राय ने जिला पदाधिकारियों से संगठन से संबंधित सभी कार्यों की उद्दतन जानकारी प्राप्त की और मंडल वार हुए बैठकों सहित विभिन्न मंडलों में गठित हो चुकी स्थानीय समीती एवं बुथ कमिटी की समीक्षा की। 

श्री राय ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी विधानसभा में विगत 25 वर्षों से बरगद के विशाल पेड़ के नीचे घास भी नहीं उग पाई। एक व्यक्ति ने अपने अभिमान और सत्ता के घमंड में चुर होकर कार्यकर्ताओं को तुच्छ समझकर उसका विकास नहीं होने दिया। भारतीय जनतंत्र मोर्चा काम से कम 10 कार्यकर्ताओं का दक्षता के साथ व्यक्तित्व का विकास करेगी जिससे जनसमस्याओं का बेहतर समाधान हो सकेगा। 

उन्होंने मंडलों में त्वरित गति से संगठन विस्तार हेतु प्राथमिकता तय करने के सलाह दि साथ ही दैनिक जीवन में घट रही घटनाओं पर गंभीरता से पहल करने का सुझाव दिया। बैठक में विभिन्न मंडलों में मैराथन बैठक आयोजित कर संगठन को सशक्त  बनाने की योजना बनी। जिला पदाधिकारियों को भी प्रत्येक रविवार को संगठानिक बैठक कर संगठन के दैनिक कार्यों को अप टू डेट करने का निर्देश दिया गया। 

पूर्वी विधानसभा, पश्चिम विधानसभा एवं जुगसलाई विधानसभा में प्रभारी नियुक्त कर विधानसभा वार संगठन के कार्यों को तीव्र गति से संपादित करने का निर्णय हुआ। जिला के पदाधिकारियों को मंडल के पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने और जनसमस्याओं को दुर करने का आवाह्न किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की। 

बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विधायक के व्यवसायिक प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता आकाश शाह सहित अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *