Connect with us

सोशल न्यूज़

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने यूक्रेन में रूस के एकतरफा सैन्य हस्तक्षेप की कड़ी आलोचना करते हुए आक्रमण को तुरंत रोकने के लिए आवाज बुलंद किया है।

Published

on

THE NEWS FRAME

सरायकेला खरसांवा : रविवार 27 फरवरी, 2022

यूक्रेन में रूस के एकतरफा सैन्य हस्तक्षेप की कड़ी आलोचना करते हुए एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के महासचिव कामरेड प्रभास घोष ने निम्नलिखित बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है – 

“एक विशेष सैन्य अभियान के नाम पर यूक्रेन पर साम्राज्यवादी रूस के सैन्य आक्रमण कि हम कड़ी निंदा करते हैं। जैसा कि अमेरिकी साम्राज्यवादीयों के नेतृत्व में नाटो ने अधिकांश पूर्वी यूरोपीय देशों पर अपने नियंत्रण का दायरा बढ़ाया है। रूस ने यूक्रेन को अपने प्रभुत्व में लाने के लिए एक प्रतियोगी शक्ति के रूप में इस आक्रमण को शुरू किया है। अमेरिकी साम्राज्यवाद और रूसी साम्राज्यवाद के बीच वर्चस्व पर संघर्ष ने इस युद्ध की स्थिति को पैदा किया है जो विश्व शांति को खतरे में डाल रही है।”

“इसके अलावा पूरे विश्व को बेरोजगारी के अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ रहा है। छटनी, गरीबी और लोगों के आंदोलनों के बढ़ते प्रकोप, यह साम्राज्यवादी शक्तियां लोगों का ध्यान भटकाने के लिए युद्ध, युद्धतनाव और अंध राष्ट्रवाद को बढ़ावा दे रही है। हम मानते हैं कि रूसी सरकार को इस आक्रमण को तुरंत रोक देना चाहिए और पूरी दुनिया के लोगों से इस आक्रमण के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान करते हैं।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *