Connect with us

TNF News

भाजमो अल्पसंख्यक मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जिला कार्यालय साकची में शहीद दिवस का हुआ आयोजन।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 23 मार्च, 2022

भारतीय जनतंत्र अल्पसंख्यक मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी की अध्यक्षता में शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का शहीद दिवस जिला कार्यालय साकची में भव्यता से मनाया गया। भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने उपस्थित श्रेष्ठजनो को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान साइमन कमीशन में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किए जाने का चौतरफा विरोध हो रहा था, इसी विरोध के क्रम में लाला लाजपत राय जी पर हुए लाठी चार्ज से भगत सिंह व्यथित हो गए थे। भगत सिंह ने दिल्ली सेंट्रल असेंबली में घुसकर अंग्रेजों का जोरदार विरोध किया था।

वहां वे गिरफ्तार कर लिए गए थे बाद में अंग्रेज अधिकारी सैंडर्स की हत्या का दोषी करार देते हुए भगत सिंह को फांसी दे दी गई। युवा इनके आदर्शो को आत्मसात कर सशक्त राष्ट्र का निर्माण करें।
THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME
झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने भगत सिंह को सच्चा राष्ट्र सपूत कहा। भाजमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने युवाओं का मार्गदर्शक मानकर अपनी वर्तमान और भविष्य के क्रियाकलापों को धरातल पर उतारने को कहा।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष के अलावा झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती मंजू सिंह, साकची गुरुद्वारा के चेयरमैन महेंद्र सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू  झारखंड प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला, बलजीत सिंह एवं बिरसानगर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव ने संबोधित किया। समारोह में जिला उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, दुर्गा राव, जिला मंत्री विकास गुप्ता, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोय, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायणं सिंह, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती किरण सिंह, जुगसलाई मंडल प्रभारी विकासकुमार, जयप्रकाश सिंह, प्रेमरंजन घोष, बिष्टुपुर गुरुद्वारा प्रधान गुरुचरण सिंह, जुगसलाई गुरुद्वारा प्रधान जितेंद्र सिंह, भोगल, जसवंत सिंह भोमा, टुइलाडुंग्री गुरुद्वारा प्रधान दलबीर सिंह, बारीडीह गुरुद्वारा प्रधान सरजीत सिंह, ह्युम पाइप गुरुद्वारा प्रधान दलबीर सिंह गुरदीप सिंह लादी, राजू मारवाह, अवतार सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुरजीत सिंह, गणेश राव इत्यादि बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जोगिंदर सिंह जोगी ने किया। स्वागत भाषण जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया एवम धन्यवाद ज्ञापन अमरजीत सिंह ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *