Connect with us

TNF News

ग्यारह दिन बाद सहारा सिटी मानगो का लापता राकेश रंजन मिला चाईबासा बस स्टैंड से।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 20 मई , 2022

सहारा सिटी मानगो से लापता राकेश रंजन आखिरकार ग्यारह दिनों बाद चाईबासा बस स्टैंड से मिल ही गया। 

बता दें कि राकेश रंजन पिता परमानंद शर्मा उम्र 30 वर्ष सहारा सिटी मानगो से मॉर्निंग वॉक करने के बाद 9 मई 2022 को सुबह 7 बजे कॉलोनी से निकल गए थे। जिसकी जानकारी परिवार को नही थी। उस दिन से परिवार अपने बच्चे को ढूंढने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। 

ग्यारह दिनों बाद आज यानी दिनांक 20 मई 2022 को खुशखबरी मिली कि राकेश रंजन चाईबासा में देखा गया है। इसकी जानकारी राकेश के पिता के एक  मित्र ने फोन पर दी। इस खबर को सुनकर परिवार वालों संग सोसायटी के लोगों को भी हुई। सभी बेहद खुश हुए। परिवार के कुछ सदस्य टाटा से रिजर्व गाड़ी कर चाईबासा गए और बेटे को अपने साथ लेकर रात 11:30 बजे अपने घर सहारा सिटी पहुंचे। 

इस मुहिम में भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की जिला अध्यक्ष एस एन पॉल, सहारा सिटी सोसाइटी के सचिव सह अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह एवं प्रशासन की और से अतुल्य सहयोग मिला। 

मानगो थाना प्रभारी एवं कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से यह पता चला कि 9 मई को वह बस पड़ाव में घूमते हुए पाया गया जिससे अंदाज़ा लगा कि बच्चा बस के पहुँच तक के एरिया।में ही होगा। आज सुबह उनके घर जाकर परिवार से मिलकर बच्चे को आगे से ऐसा नही करने का सलाह दिया गया। राकेश के माता-पिता ने बच्चे को पाने के लिये कई देवी-देवताओं की गुहार भी लगाई और विशेष पूजा अर्चना करवाई। आज पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। फिलहाल इसकी जानकारी मानगो थाना को फोन से दे दी गयी है।  लिखित जानकारी परिवार द्वारा दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *