Connect with us

TNF News

कारगिल द्रास यात्रा में पूर्वी सिंहभूम के गौरव सेनानी होंगे रवाना।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 29 जून, 2022

भारत के सैन्य इतिहास में कारगिल युद्ध का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। दुर्गम चोटियों में भारतीय सेना ने लड़ते हुए 27 जुलाई 1999 को विजय तिरंगा फ़हराया था। उस स्थान को देखने के लिए हर गौरव सेनानी (आर्मी नेव्ही एवं एयर फोर्स) के मन में देखने की लालसा रहती है।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के 11 सदस्यीय टीम कल सुबह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से टाटानगर से रवाना होंगे। जाने वाले सदस्यों में प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह, डॉक्टर कमल शुक्ला, भोला प्रसाद सिंह, रमेश शर्मा, एस के सिन्हा, पवन कुमार, हरेंदु शर्मा, पी एन राय एवं मातृशक्ति के रूप में प्रमिला देवी, रीना सिंह एवं नविता देवी के अलावा जमशेदपुर इकाई से अमरनाथ ढोके एवं उनकी पत्नी अनुराधा ढोके शामिल है।
कल जाने वाली टीम को कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसलिए पूरी टीम सुबह 05.45 तक टाटानगर स्टेशन पहुंचने की योजना है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह पूर्व सैनिकों के लिए गर्व का विषय है। वीर योद्धाओं को हमने अपने हृदय में स्थान दिया हैं, जिनके अदम्य साहस और पराक्रम की बदौलत पूरे भारतवासी अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं।

बता दें कि विगत दिनों में सिविल समाज द्वारा अर्पण किया गया पुष्प कलश भी साथ जाएगा। जिसे कारगिल वार मेमोरियल पर जमशेदपुर वासियों की तरफ से कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *