TNF News
उपायुक्त विजय जाधव एवं एसएसपी प्रभात कुमार ने जमशेदपुर के रामनवमी अखाड़ों का किया दौरा।
जमशेदपुर | झारखण्ड
जिला की उपायुक्त विजय जाधव और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार,जिला प्रशासन के पुलिस पदाधिकारी ने जमशेदपुर के रामनवमी अखाड़ों का दौरा किया, जिसमे आजादनगर थाना क्षेत्र के तरुण संग त्रिवेदी अखाड़ा के लाइसेंसी नितिन चंद्र त्रिवेदी के अखाड़े का दौरा किया।
लाइसेंसी नितिन चंद्र त्रिवेदी से जुलूस निकालने की जानकारी दी और जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक को आश्वाशन दिया के निर्धारित समय के अनुसार रामनवमी का अखाड़ा निकाला जाएगा और चेपापुल में जाकर वहां आजादनगर थाना शांति समिति एवं ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा शिविर लगाया जाएगा।
आजादनगर थाना शांति समिति के सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान और ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा रामनवमी अखाड़ा के लाइसेंसी एवं सदस्यों को पगड़ी एवम माला पहना कर सम्मानित किया जाएगा। अखाड़ा में आए हुए श्रद्धालुओं को चना, गुड एवं शरबत का वितरण किया जाएगा। लगाए गए सम्मान समारोह में शामिल होकर वहां पूजा करने के बाद अखाड़ा वापस लौट जाएगा और बारी मस्जिद होते हुए हनुमान मंदिर के तरफ से मानगो नदी में विसर्जन किया जाएगा।
आज के इस निरक्षण में जमशेदपुर के अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा, डीएसपी कमल किशोर, पटमदा डीएसपी सुमित कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार, डीआरडीए के डायरेक्टर सौरव कुमार सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डीटीओ और मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव खास तौर से उपस्थित थे।
इस दौरान तरुण संग त्रिवेदी अखाड़ा के संग्रक्षक विजय श्रीवास्तव,महा सचिव संतोष मूंका, उपाध्यक्ष अभिनव सिन्हा, सागर प्रसाद, संजय सिन्हा टिंकू, सचिव विजय सिंह, हंसराज सिन्हा, संदीप शर्मा एवं आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य शाहिद परवेज भी उपस्थित थे।