मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

गोलियों से बुरी तरह घायल मोहमद शब्बीर का कोलकाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 15, 2023 5:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 15 जनवरी, 2023 

गोलियों से बुरी तरह घायल मोहमद शब्बीर का कोलकाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। वर्चस्व की लड़ाई में मोहम्मद शब्बीर की जान चली गई। 

पूरी घटना विस्तार से समझते हैं

मानगो अज़ादनार में हुई यह वारदात वर्चस्व को लेकर हुई। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम छोटू बच्चा और अन्य ने दिया। घटना अज़ादनार ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10  स्थित टेलर दुकान के सामने का था। मोहम्मद शब्बीर कांग्रेस से जुड़ा हुआ था और वह ज़मीन की खरीद बिक्री का काम करता था।  इसी ज़मीन की खरीद बिक्री की वजह से उसका कुछ लोगो से विवाद हुआ था। कांग्रेस नेता बबलू नौशाद का भी नाम मोहम्मद शब्बीर के घर वालो ने आजादनगर थाना को दिए FIR में लिखा है। शब्बीर के घर वालो ने बताया कि शुक्रवार की सुबह में कुछ लोगो से कहा सुनी हो गयी थी। उन लोगों ने शब्बीर को  देख लेने की बात कहि थी। उसी रात करीब 9 बजे कुछ लोगो ने रस्ते में शब्बीर को घेर कर 4 राउंड गोली चलाई, जिसमें 1 मिस हो गया और बाकी 3 गोली बांह-पेट व पैर में लगी। घटना के बाद बदमाश पिस्तौल लहराते हुए भाग निकले थे। 

स्थानीय लोगों की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सिटी एसपी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिए थे।  

बता दें की इस मामले में कांग्रेस के नेता बबलू नौशाद के अलावा छोटू बच्चा, गुलरेज, शादाब, शाहनवाज,  खट्टा सोनू, रिंकू, दानिश, राजा बाजा वाला और हाजी सद्दाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके अलावा, चार अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी हुई है।

बता दें की पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया था।  फायरिंग में अपराधी छोटू बच्चा की संलिप्तता सामने आ रही है। संभवत मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ हो सकता है। छोटू बच्चा के गिरोह में कई युवक शामिल है। सब्बीर आलम का छोटू बच्चा के साथ विवाद चल रहा था। आजादनगर थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर लंबे समय से अपराध हो रहा है। एक बार फिर अज़ादनार में ज़मीन की खरीद बिक्री साफ़ शब्दों में कहे तो ज़मीन की दलाली में किसका दबदबा कायम होगा, इस विवाद ने एक और चलते-फिरते इंसान को लाश में तब्दील कर दिया। एक  परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। न जाने इस जमीन की दलाली में और कितने हसतें खेलते परिवारों की खुशियों को मातम में बदल देगा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Crime 33

वैशाली में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई,तीन थानाध्यक्षों पर जुर्माना, वेतन से कटेंगे 5-5 हजार रुपय

Crime 22

शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क

WhatsApp Image 2026 03 08 At 12.14.50 PM

बुलंदशहर में न्याय की गुहार गैंगरेप पीड़िता डीआईजी की कार के सामने गिरी, बोली साहब, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं

Bagbeda

महिला से अभद्रता और मारपीट का मामला : आरोपी कन्हैया रजक गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

WhatsApp Image 2026 03 07 At 1.04.47 PM

जमशेदपुर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बैटरियां बरामद

WhatsApp Image 2026 03 07 At 1.03.51 PM

जमशेदपुर में चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया

Leave a Comment