Connect with us

झारखंड

अपराधी हुए बेख़ौफ़! गोलियों की आवाज से थर्राया मानगो का गौड बस्ती।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

मानगो में प्रशासन से बेख़ौफ़ अपराधी अपनी सत्ता ज़माने में लग गए। मंगलवार 6 जून 2023 को मानगो थाना क्षेत्रअंतर्गत गौड बस्ती नदी किनारे अपराधियों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीँ पुलिसिंग व्यवस्था पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। हालाँकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और एक खोखा बरामद किया। 

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर का रहने वाला चंदन कुमार पर फायरिंग की गई थी। इस संबंध में नीरज भगना, राज, बच्चा, साजन मिश्रा, परविंदर सिंह, अन्य चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। बता दें की चंदन और नीरज भगना आपस में पड़ोसी है। किसी बात को लेकर इनमें विवाद हो गया था, जिस कारण गुस्से में आकर नीरज ने फायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीरज भागना अमरनाथ गैंग से है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *