Connect with us

क्राइम

सोने के क्रम में चोरी हुआ मोबाईल, बरामद। पकड़े गए आरोपी।

Published

on

THE NEWS FRAME
आरोपी शक्ति सिंह पृथ्वी प्रसाद 

जमशेदपुर | झारखण्ड 

दिनांक- 11.06.2023 को सरबजीत सिंह उम्र 47 वर्ष पिता स्व० बलदेव सिंह पता म०सं०-220, लाईन नं0-05, बी ब्लॉक, दुईलाडुंगरी, थाना गोलमुरी के लिखित आवेदन के आधार पर दिनांक-07 / 08.06.2023 की रात्रि अपने घर के सामने सो रहे थे।  के क्रम में सरबजीत सिंह के बेड पर से वीवो कंपनी का मोबाईल चोरी करने के आरोप में अज्ञात के विरूद्ध गोलमुरी थाना काण्ड संख्या-71/ 23. दिनांक- 11.06.2023, धारा-379 भा०द०वि० दर्ज किया गया था। 

अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना एवं सी०सी०टी०वी फूटेज के आधार पर काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त (1) शक्ति सिंह उर्फ चूहा उम्र करीब 22 वर्ष पिता गुरदीप सिंह पता म0सं0-06, लाईन नं0-07, ए ब्लॉक, नामदा बस्ती, थाना गोलमुरी जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर एवं (2) निरूद्ध बालक पृथ्वी प्रसाद उम्र करीब 16 वर्ष पिता नन्दलाल प्रसाद वर्तमान पता म०सं०-एल / 74, विकास कॉलोनी, नामदा बस्ती (महेश मुखी के घर में किरायेदार), थाना गोलमुरी जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, स्थायी पता – न्यू बारीडीह, कालुबागान, जोन नं0-06बी, थाना बिरसानगर जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को क्रमशः गिरफ्तार एवं निरूद्ध कर आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 

गिरफ्तार अभि० शक्ति सिंह उर्फ चूहा एवं निरूद्ध बालक पृथ्वी प्रासद के निशानदेही पर काण्ड में चोरी गया वादी का वीवो कंपनी का मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया तथा उक्त मोबाईल चोरी करने में दोनों अभिक्तों द्वारा प्रयुक्त होण्डा ड्रीम युवा मोटरसाईकिल (बिना नम्बर प्लेट का) को भी बरामद कर जप्त किया गया है। साथ ही, अभियुक्त शक्ति सिंह उर्फ चूहा द्वारा न्यू टाटा लाईन, नियर खालसा क्लब, सिदगोड़ा से चोरी किया हुआ सफेद रंग का एक्टिवा स्कूटी, जिसका नम्बर प्लेट बदला हुआ, जिसमें रजिस्ट्रेशन नं0-JH05CA 0558 अंकित एवं स्टेशन के पास चोरी किया गया सैमसंग एवं रियलमी कंपनी का दो एन्ड्रायड मोबाईल अभियुक्त शक्ति सिंह उर्फ चूहा के निशानदेही पर से क्रमशः आनन्द नगर, नामदा बस्ती, गोलमुरी एवं अभियुक्त शक्ति सिंह उर्फ चूहा के पास से बरामद कर जप्त किया गया।

बरामद सामान की विवरणी :-

1 एक वीवों कंपनी का मोबाईल, जिसका IMEI No. 1868251059554139 एवं IMEI No. 2- 868251059554121 

2 सैमसंग एवं रियलमी कंपनी का दो एन्ड्रायड मोबाईल (मोबाईल लॉक होने के कारण IMEI No. ज्ञात नहीं हो सका) 

3 एक लाल रंग का होण्डा ड्रीम युवा मोटरसाईकिल, जिसका नम्बर प्लेट खोला हुआ।

4 एक सफेद रंग का एक्टिवा स्कूटी, जिसका बदला हुआ नम्बर प्लेट, जिसमें रजिस्ट्रेशन नं0-JHOSCA 0558

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *