Connect with us

झारखंड

सभी अंचल में 05-28 जुलाई तक जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगाया जाएगा कैम्प। जानें आपके क्षेत्र में किस दिन लगेगा कैम्प?

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत झारसेवा परियोजना अन्तर्गत जाति / आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र बनाने हेतु शिविर (कैम्प) का आयोजन 05 जुलाई से 28 जुलाई तक किया जा रहा है। कैम्प के सफल आयोजन को लेकर सभी अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया है कि निर्धारित तिथि / स्थान के अनुसार कैम्प में प्रतिनियुक्त अंचल निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।उपायुक्त द्वारा जनसाधारण से अपील की गई है कि अधिकाधिक संख्या में शिविर में आकर अपना जाति/ आवासीय/ आय प्रमाण पत्र जरूर बनाएं। 

अंचल का नाम एवं कैम्प की तिथि निम्नवत है-

1. जमशेदपुर- 05.07.2023

2. मानगो- 08.07.2023

3. पटमदा- 11.07.2023

4. बोड़ाम- 13.07.2023

5. पोटका- 15.07.2023

6. घाटशिला- 17.07.2023

7. गुड़ाबान्दा- 19.07.2023

8. मुसाबनी- 21.07.2023

9. धालभूमगढ़- 24.07.2023

10. डुमरिया- 26.07.2023

11. चाकुलिया- 28.07.2023

12. बहरागोड़ा- 28.07.2023

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *