मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

कुष्ठ रोगी का जल्द पहचान कर इलाज शुरू करने से दिव्यांगता से बचाया जा सकता है- डॉ0 राजीव लोचन महतो-जिला कुष्ठ परामर्शी, पूर्वी सिंहभूम।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 5, 2023 4:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-बहरागोड़ा में एल0सी0डी0सी0-2023 अभियान अंतर्गत एक दिवसीय नि:शुल्क चर्मरोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया तथा कुष्ठ रोग से ग्रसित हो कर दिव्यांग हुए मरीजों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 उत्पल मुर्मू के द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र,सेल्फ केयर किट तथा एमसीआर चप्पल का वितरण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र- बहरागोड़ा में एक दिवसीय नि:शुल्क चर्मरोग के लिए जाँच शिविर का आयोजन किया गया। चर्मरोग जाँच शिविर में डॉ0 राजीव ने सहियाओं के द्वारा कुष्ठ रोग खोज अभियान (एलसीडीसी-2023) अंतर्गत चिन्हित 53 संदेहास्पद कुष्ठ मरीजों की संपुष्टि कर 5 मरीजों को नि:शुल्क एम0डी0टी0 दवा दिया गया।उन्होंने अपने संबोधन मे कहा कि हमें भी कुष्ठ रोगियों से समान्य रोगी जैसा व्यवहार करने चाहिए तथा यह नियमित रूप से एम0डी0टी0 दवा का सेवन करने से यह बिल्कुल ठीक हो सकता है।उन्होंने यह भी बताया कि कुष्ठ रोग छुने से नहीं फैलता है और न यह पिछले जन्म का पाप से कोई संबंध है।इसका ईलाज सभी सरकारी स्वास्थ केन्द्रों में निशुल्क है तथा दवा एवं परामर्श भी निशुल्क उपलब्ध हैं ।उन्होंने बताया की कुष्ठ रोग का जल्द इलाज कराने से दिव्यांगता से बचाया जा सकता है । 

डॉ0 उत्पल मुर्मू के द्वारा कुष्ठ रोग से दिव्यांग हुए 5 मरीजों को सेल्फ केयर के महत्व की जानकारी के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, एमसीआर चप्पल तथा सेल्फ केयर किट भी दी गई । 

डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती ने कुष्ठ रोगियों को गर्म चीजों को हाथों से न पकड़ने तथा ठण्डे मे आग सेकने मे सावधानी बरतने को कहा।उनके द्वारा रिकन्सट्रक्टिभ सर्जरी के बारे में बताया गया। इस सर्जरी के द्वारा कुष्ठ रोगियों के हाथ, पैर तथा आँखों की दिव्यांगता को दूर किया जाता है।

 इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 उत्पल मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गा उरांव, प्रखंड लेखा प्रबंधक श्यामा प्रसाद महापात्रा,एमपीडब्लू चंदन कुमार मन्ना तथा श्रीराम सिंह का अहम योगदान रहा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment