Connect with us

झारखंड

“लोग जोड़े, गड्ढा कोड़े” महाअभियान! बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत धालभूमगढ़ में गड्ढा खोदा गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

उप विकास आयुक्त के निदेशानुसार 13 .07.2023 से 15.07.2023 तक  “लोग जोड़े, गड्ढा कोड़े” महाअभियान चलाया जाना है। इसके तहत आज दिनांक 13 जुलाई को प्रखंड धालभूमगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सविता टोपनो एवम अंचलधिकारी श्री सदानंद महतो के उपस्थिति में  ” लोग जोड़ों गड्ढे कोड़े” अभियान के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत गड्ढा खोदा गया।

इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम अंचल अधिकारी के द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उप विकास आयुक्त जमशेदपुर के द्वारा मोहुलिशोल पंचायत  के चौईरा गांव में बिसरा हरित ग्राम योजना के तहत बांस बागवानी का निरीक्षण किए एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसमें  प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज, प्रखण्ड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना, सहायक अभियंता,  कनिया अभियंता, रोजगार सेवक, बीएफटी आदि उक्त अभियान में उपस्थित होकर बिरसा हरित ग्राम योजना बागबानी में गड्ढा खोदकर अभियान को सफल बनाने में सभी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *