मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक जन्म / मृत्यु पंजीकरण का विशेष अभियान होगा शुरू। सावित्रीबाई फुले और पंचायत स्तर पर दवा दुकान खोले जाने हेतु हुई समीक्षा बैठक।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: July 13, 2023 5:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

आज उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सावित्रीबाई फुले,  जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं पंचायत स्तर पर दवा दुकान खोले जाने हेतु समीक्षा बैठक की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में तथा सीडीपीओ को उपलब्ध उपलब्ध कराए गए आवेदन 15 /7 /2023 तक जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी दिया कि उन्हें उपलब्ध कराई गई। सभी आवेदन पत्रों को स्कूलों में भेज दी गई है तथा उनके पास तीन हजार आवेदन प्रपत्र कार्यालय में उपलब्ध है, जिस पर उप विकास आयुक्त ने उन्हें निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार विद्यालय और महाविद्यालयों को उक्त आवेदन पत्रों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालयों में पूर्व में उपलब्ध कराए गया। आवेदन पत्रों में से दिनांक 17/07/2023 तक 7000-6000 आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना की सेविकाओं से संग्रहित कर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में उप विकास आयुक्त ने जानकारी दिया की 14 /07/2023 से 14/08/ 2023 तक जन्म मृत्यु पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के लिए सिविल सर्जन, अधीक्षक एमजीएम ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य पंजीकरण इकाइयों को सक्रिय रूप से अभियान को सफल बनाने हेतु कार्य संपादित करने का निर्देश दिया। इस क्रम में जानकारी दी गई कि निबंधन इकाइयों को जिला सांख्यिकी कार्यालय से कुल 38500 जन्म निबंधन प्रपत्र फार्म एवं 11000 प्रपत्र दो मृत्यु निबंधन प्रपत्र फॉर्म उपलब्ध कराया गया है।

इस अभियान के प्रचार प्रसार हेतु दिनांक 14/7/ 2023 को समाहरणालय परिसर से प्रचार रथ रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, डीपीएम पंचायत, डीपीएम स्वास्थ्य, डीपीसी अपने अधीनस्थ सेविका, स्वास्थ्य सहिया, चौकीदार, विद्यालय के प्रधान शिक्षक, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अभियान में प्रत्येक दिन की पंजीयन प्रगति को गूगल सीट में प्रखंड समन्वयक पंचायती राज द्वारा इंट्री करना सुनिश्चित करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी इसका नियमित अनुश्रवण करेंगे। प्रतिदिन के गतिविधि के लिए डीपीएम पंचायत को व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने का निर्देश दिया गया।

पंचायत स्तर पर खुलने वाले दवा दुकान हेतु प्राप्त आवेदनों की स्क्रुटनी के उपरांत ड्रग इंस्पेक्टर के पास लंबित पाए जाने के कारण उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर आवेदनों की समीक्षा कर निष्पादित करते हुए अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे कि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment