Connect with us

झारखंड

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच दुधारू गायों का क्रय पशुपालकों द्वारा पसंद करके किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच दुधारू गायों का क्रय पशुपालकों द्वारा पसंद करके किया गया एवं वितरण जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। यह मेला आगामी 25 तारीख तक रहेगा जिसमें मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुक, दुधारू  गायों का चयन कर सकेंगे। आज 09 लाभुकों द्वारा दुधारू गायों का चयन किया गया तत्पश्चात उन्हें गायों का वितरण किया गया।

बहरागोड़ा के साथ इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि पूरे कोल्हान में बहरागोड़ा ही एक ऐसा प्रखंड है जहां पर राज्य सरकार द्वारा दूध का संग्रह मेधा डेयरी के द्वारा किया जाता है। जो किसान इस डेयरी में दूध दे रहे हैं उनको लगभग 40 से ₹45 प्रति लीटर सरकार उनके खाते में पैसा दे रही है।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पशुपालक अपने स्वेच्छा से दुधारू गायों का चयन करें। उनको ठीक से समझ ले, दो से तीन बार दूध का दुहाई करने के उपरांत ही जब संतुष्ट हो जाए तब गायों का क्रय करें। सरकार इस योजना में मुफ्त में पशु आवास दे रही है तथा पशुओं का बीमा भी कराया जा रहा है। पशुपालकों को 75 से 90% का अनुदान भी दिया जा रहा है। हम आशा करते हैं कि किसान इस गाय से अपने जीविकोपार्जन का साधन और बेहतर कर पाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *