Connect with us

झारखंड

बिरसा मुंडा टाउन हॉल में मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन और शांति समिति की हुई बैठक।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

आज सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन और शांति समिति की एक बैठक हुई। जिसमें जिला प्रशासन के साथ ही जुस्को, पुलिस प्रशासन, अधिसूचित क्षेत्र समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

शांति समिति के सदस्य मकतूल अकबर खान ने बताया कि मानगो में 6 लाइसेंसी अखाड़ा है। जिसका रूट मानगो से साकची तक है। हमारी कोशिश है कि अखाड़ा साकची ना जाए। मानगो के गांधी मैदान में ही अपना करतब दिखाकर निशान को ठंडा करें। इमामबाड़ा में फतेहा करवाएं। इनमें 6 लाइसेंसी अखाड़ा में 4 अखाड़ा मान गए हैं, जबकि दो अखाड़े को मनाना है। इनमें उत्साही युवा का कहना है कि जब हमें लाइसेंस मिला है, तो हम साकची तक क्यों न जाएंगे। हमने समझाया है की इससे एक ओर यातायात की समस्या खड़ी हो उठती है। जाम की स्थिति बन जाती है।  29 जुलाई को रात 8:00 बजे तक निशान को ठंडा करना है।

THE NEWS FRAME

केन्द्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर शांति समिति सब समय पर अपना अखाड़ा निकालेंगे और निशान को ठंडा करेंगे।

वही धालभूम के एसडीओ पियूष सिन्हा ने कहा कि किसी भी बड़े पर्व के पहले केंद्रीय शांति समिति के साथ बैठक होती है। जिसमें म्युनिसिपालिटी, जिला प्रशासन, पुलिस, जुस्को आदि के प्रतिनिधि उपस्थित हुए हैं।  हमारी कोशिश रहेगी कि शांतिपूर्ण ढंग से पर्व का समापन हो। इस बैठक में सभी लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए हैं। हमारी कोशिश है की जितनी समस्या है, उनका समाधान समय पर हो जाए।

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *