Connect with us

झारखंड

आम आदमी पार्टी आदिवासियों के अधिकार को ले कर वचनबद्ध है और आने वाले समय में उनके अधिकारों के लिए हमेशा प्रयास करती रहेगी।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 09/08/2023 को आम आदमी पार्टी की महानगर जमशेदपुर टीम ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर मनाया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में झारखंड प्रदेश के संयुक्त सचिव रईस अफरीदी शामिल हुए। 

पुष्प माला अर्पित करने के बाद महानगर टीम ने झारखण्ड में आदिवासियों के अधिकार को लेकर कर चर्चा किया और उनको समाज के मुख्य धारा में कदम से कदम मिला कर चलाने का संकल्प लिया। झारखंड में आदिवासी समाज के साथ वर्षो से शोषण हो रहा है लेकिन अब समय आ गया है की उन्हें अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ देकर समाज में बराबरी का दर्जा दिया जाए।

THE NEWS FRAME

आम आदमी पार्टी आदिवासियों के अधिकार को ले कर वचनबद्ध है और आने वाले समय में उनके अधिकारों के लिए हमेशा प्रयास करती रहेगी।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, जिला सह सचिव मंगल करुवा, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महिला कार्यकर्ता में ममिता द्विवेदी, संगीता चौबे, सक्रिय कार्यकर्ता मणि यादव, जमशेद आलम, मनीष कुमार सिंह, कश्मीरा सिंह, मेहताब अंसारी, मोहम्मद सगीर, सलमा मुर्मू, ताऊ गिरूलिया, सुखमत कुमकल, सुनीता गुड़िया, संजय मुर्मू, ऑप्टोटा सोरेन, मनीषा कुम्काल, संजय शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *