Connect with us

झारखंड

फैमिली रेस्टोरेंट में रिमझिम सावन उत्सव कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने लगाए ठुमके। सावन की मस्ती, धूम-धमाल और पूरे उत्साह के साथ मनाया सावन महोत्सव।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज सोनारी कागलनगर k21 फैमिली रेस्टोरेंट में रिमझिम सावन उत्सव पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ महिलाओं ने मनाई। इस उत्सव का आयोजन होटल की संचालिका कविता दास के द्वारा किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सरायकेला खरसावां के सांसद  प्रतिनिधि सह भाजपा झारखंड लोकसभा के  प्रभारी उदय सिंह देव उपस्थित थे। 

इस कार्यक्रम मे बतौर जज के रूप में समाजसेवी सीता सिंह, कविता दास, फातिमा शाहिन उपस्थित थी। इस रिमझिम सावन उत्सव कार्यक्रम में कुल 50 महिलाओं में से 31 महिलाओं ने भाग ली। इसमें 3 विनर महिलाएं घोषित की गई। जिसमें प्रथम पुष्पा, द्वितीय सपना और तृतीय में रंजीता का नाम की घोषित की गई। तीनों विजेता महिलाओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया गया। सावन महोत्सव कार्यक्रम में डांस, म्यूजिक, रेम वाॅक, प्रश्न एवं उत्तर प्रतियोगिता, डांस परफॉर्मेंस, सोलो डांस गेम, सावन की मस्ती, धूम धमाल महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ की। इस मौके पर सारी महिलाओं ने पूरी मस्ती भी की।

इस मौके पर ललित शर्मा, नीलम, चांदनी तिवारी, सीमा वर्मा, नमिता उपाध्याय, अरविंदर कौर, लकी सिंह, लवली सिंह, माधुरी सिंह, मनीषा, प्रीति, शुक्ला हलधर रूबी, नेहा दास, लल्ली सहित कुल 50 महिलाएं शामिल हुई।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *