मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

गोविंद विद्यालय तामुलिया में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अमन और भाईचारे की हुई दुआ

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: March 10, 2026 3:50 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 03 10 At 2.48.06 PM 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

तामुलिया: रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर गोविंद विद्यालय तामुलिया में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देना रहा।

इफ्तार कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्या सुश्री कृष्णा मोदक, हेड ऑफ डिपार्टमेंट नौशाद रज़िया, सीनियर प्रभारी हरविंदर कौर, जूनियर प्रभारी शबाना परवीन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके अलावा ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान, मुइन उद्दीन अंसारी, शाहिद परवेज़, अफताब आलम, बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर मतीन उल हक अंसारी, ताहिर हुसैन, डायरेक्टर जमेतुन निशा, सादिक-उज-जमां खान, एडवोकेट जमील, मास्टर खुर्शीद अहमद, सिद्दीकी अली, जमील अख्तर, अलहिरा स्कूल के अशरफ अली तथा किंडर वेली स्कूल की शिक्षिकाएं तरन्नुम, शाइस्ता और जैनब सहित कई गणमान्य लोग और विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इफ्तार के बाद नमाज़ की अदायगी के लिए भी विद्यालय परिसर में विशेष व्यवस्था की गई थी। नमाज़ मौलवी सादिक-उज-जमां खान की इमामत में अदा की गई। नमाज़ के दौरान विद्यालय की उन्नति, देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से सभी मेहमानों और विद्यार्थियों को कुरान और हदीस के महत्वपूर्ण संदेशों से संबंधित पर्चे भी वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों और समाज में नैतिक मूल्यों तथा सद्भावना के संदेश को बढ़ावा देना था।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इंचार्ज नौशाद रज़िया, हरविंदर कौर, शगुफ्ता नाज़नीन, शेख मिनहाज, सिराजुद्दीन, मोहम्मद इरफान, शुभम कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment