मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जगदलपुर में रंग लगाने के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, दो युवकों की चाकू मारकर हत्या

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: March 8, 2026 1:11 PM
Follow Us:
Crime 44
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव में चार युवकों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात गांव के चार युवक कलचा गांव में दो युवकों के घर पहुंचे और गुलाल लगाने लगे इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।आरोप है कि चारों युवकों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मृतकों की पहचान

इस हमले में जिन दो युवकों की मौत हुई है, उनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

  • उमेश बघेल (23 वर्ष)
    निवासी: साडगुड आमगुड़ा पारा, थाना बोधघाट, जिला बस्तर
  • रोहित बघेल (17 वर्ष)
    निवासी: सरगुन आमगुड़ा, थाना बोधघाट

चाकू के कई वार लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने नगरनार थाना पुलिस को जानकारी दी सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात में ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने क्या कहा

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि:

  • रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था
  • विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया
  • दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

इलाके में तनाव, पुलिस सतर्क

दोहरी हत्या की इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस क्षेत्र में नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न ह होली जैसे त्योहार पर रंग खेलने की खुशी एक छोटे से विवाद के कारण खूनी घटना में बदल गई, जिसने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं यह घटना समाज के लिए भी एक चेतावनी है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता गुस्सा किस तरह बड़ी त्रासदी में बदल सकता है

Leave a Comment