मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

होली पर्व को लेकर सरिया थाना में शांति समिति की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 2, 2026 11:28 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 03 01 At 1.22.05 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सरिया । आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को सरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी ने की।

बैठक में अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार, थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, नव-चयनित बड़की सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जिसे परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रशासन ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, अश्लील गीत बजाने, डीजे के अनियंत्रित उपयोग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे शांति समिति के सदस्यों और प्रशासन का सहयोग करें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment