मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मुजफ्फरपुर में सनसनी 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: February 18, 2026 2:19 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 02 18 At 2.15.33 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र के वाजिद मंसूरपुर गांव में देर रात एक 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने आधी रात के बाद छात्रा के घर में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

डीजे की तेज आवाज में दी वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, गांव में किसी कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने इसी शोर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी मृतका की मां ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। करीब ढाई बजे छात्रा के पिता की नींद खुली तो उन्होंने बेटी को बिस्तर पर नहीं पाया। खोजबीन करने पर जब वे आंगन पहुंचे तो बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इलाके में दहशत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

छात्रा की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। आसपास के लोग स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान हो चुकी है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment