Connect with us

झारखंड

केरला पब्लिक स्कूल मानगो में आज सीनियर स्कूल कैबिनेट का अलंकरण समारोह किया गया आयोजित।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

स्कूल के एन.सी.सी. छात्रों ने मुख्य अतिथि अकादमिक निदेशक के.पी.एस. स्कूलस श्रीमती लक्ष्मी शरत और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुई, जिसके बाद प्रार्थना गीत के साथ ईश्वर से आशीर्वाद मांगा गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना नृत्य प्रस्तुत किया गया। 

सत्र 2023-2024 के लिए स्कूल के निम्नलिखित निर्वाचित और चयनित कैबिनेट ने अपने कर्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पूरा करने के लिए समर्पण की शपथ ली। 

THE NEWS FRAME

अध्यक्ष – मोहम्मद सुफियान, उपाध्यक्ष – हीबा यूसुफ, एमिटी हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन – रिद्धि जयसवाल (लड़की), हनी कुमार (लड़का), ऑनेस्टी हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन- सिदरत नाज़ (लड़का), आरिज मेहबूब (लड़का), लॉयल्टी हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन – सना कशिश (लड़की), बलबीर सिंह (लड़का), मॉडेस्टी हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन- अदीना फातिमा (लड़की), मो. अनस सिद्दीकी (लड़का) ,सेफ क्लब, ज्योति क्लब, इंटरैक्ट क्लब के कप्तानों और उपकप्तानों, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, अनुशासन मंत्री, खेल मंत्री, गतिविधि मंत्री, सूचना मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और विधान सभा प्रभारी ने भी अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को सर्वोत्तम तरीके से निभाने का संकल्प लिया तथा अपनी क्षमताओं का उपयोग कर और इस संस्थान को उत्कृष्टता का केंद्र बनाएं।

प्रिंसिपल सुश्री रूपा घोष ने नवनिर्वाचित कैबिनेट को बधाई दी और कहा कि उन्हें उन पर बहुत गर्व है। इन भूमिकाओं को निभाने की उनकी इच्छा, सकारात्मक परिवर्तन की शक्ति में उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और विश्वास को दर्शाती है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *