मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सरयू राय का पलटवार : ग़लतबयानी करने के अल्पज्ञान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगें बन्ना गुप्ता

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 4, 2026 1:51 PM
Follow Us:
ChatGPT Image Feb 4 2026 01 41 37 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • कम अक़्ल को सलाह देने के बदले दो पैसा दे देना बेहतर होता है!
  • जिस सरकार में बन्ना मंत्री थे, उस सरकार ने ही कचरा गिराने पर रोक लगाईः सरयू राय
  • बन्ना बताएं, मोहल्लों-गलियों में कचरा जमाव के लिए कौन है दोषी?

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि पुरानी कहावत है कि कम अक़्ल को सलाह देने के बदले दो पैसा दे देना बेहतर होता है, पर दो पैसा बचाने के चक्कर में भाई लोग ग़लत सलाह ठोक देते हैं। ऐसे ही किसी अधकचरे उर्वर मस्तिष्क ने मेयर पति बनने के ख़्वाब में डूबे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को सलाह दे दिया कि सोनारी में नदी किनारे मरीन ड्राइव से सटे भूखंड पर मानगो का जो कूड़ा-कचरा डंप किया जा रहा था, उसे सरयू राय ने रोकवा दिया।

इस कारण से मानगो में गंदगी का अम्बार लग जाता है यानी मानगो की गलियों-सड़कों पर जो कूड़ा-कचरा की गंदगी पसरी रहती है, उसके लिए बन्ना गुप्ता के नज़दीकी सफ़ाई ठेकेदार दोषी नहीं हैं बल्कि विधायक सरयू दोषी हैं।

यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि कभी भाजपा में घुसने का जुगाड़ लगा रहे बन्ना गुप्ता ने आव देखा न ताव, मेयर पति बनने के ख़्वाब में बौरा गए और बीते मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में गूंगी गुड़िया के आंचल से शक्ति संचित कर उपर्युक्त सलाह को गला फाड़कर पत्रकार मित्रों के सामने परोस दिया।

बयान में सरयू राय ने कहा कि इस मामले में सच्चाई यह है कि मानगो नगर निगम और जेएनएसी का कूड़ा कचरा मरीन ड्राइव किनारे टाटा स्टील के ख़ाली पड़े भूखंड पर बहुत दिनों से फेंका जा रहा था। वहां कूड़ा का पहाड़ खड़ा हो गया। उसमें आग लग गई। वहां से निकलने वाले धुआँ के क़ारण सोनारी के बड़े इलाके में प्रदूषण फैल गया।

वहां के निवासियों ने जमशेदपुर से रांची तक तमाम प्रशासनिक अधिकारियों का दरवाज़ा खटखटाया पर समाधान नहीं हुआ। तब उस क्षेत्र के एक प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिक केएस उपाध्याय ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में मुकदमा दायर कर दिया (मुकदमा संख्या- 5/2023/ईजेड)। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट संजय उपाध्याय ने एनजीटी के सामने सोनारी के नागरिकों का पक्ष रखा। बहस शुरू हुई तो सरकारी नुमाइंदों की घिग्घी बंध गई। वे जवाब नहीं दे पाए। एनजीटी ने उन्हें फटकार लगाया और आदेश दिया कि उक्त स्थान पर कूड़ा कचरा गिराना बंद कीजिए, कूड़ा के पहाड़ में लगी आग बुझाइए और कूड़ा को वहां से हटाइए।

सरयू राय ने कहाः तब बन्ना गुप्ता जिस सरकार में मंत्री थे, उस सरकार ने वहां मानगो का कचरा गिराने पर रोक लगा दी, आग बुझायी और वहां कचरा हटाने के लिए कई करोड़ रूपए का टेंडर निकाला। यदि इसी कारण मानगो की सड़कों पर, गलियों- मोहल्लों में कचरा की गंदगी है तो इसके लिए कौन दोषी है? बन्ना बताएं या ग़लतबयानी करने के अल्पज्ञान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगें।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment