मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सब जूनियर झारखंड बॉयज़ टीम को दो लाख नकद पुरस्कार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 2, 2026 9:46 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 02 02 At 5.10.28 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर: केरल पब्लिक स्कूल, कदमा में सब जूनियर झारखंड बॉयज़ बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन को सम्मानित करने हेतु नकद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता देहरादून में आयोजित हुई थी।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शरत चंद्र , विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी श्री मुख्तार आलम खान, अकादमिक डायरेक्टर लक्ष्मी आर तथा केरल पब्लिक स्कूल, कदमा की प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) की ओर से प्रदान की गई दो लाख की पुरस्कार राशि का वितरण झारखंड टीम को सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर किया गया। इस समारोह का आयोजन झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें एसोसिएशन के सचिव श्री जे. पी. सिंह, अध्यक्ष श्री हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे।

सब जूनियर झारखंड बॉयज़ टीम में ध्रुव मुखर्जी, प्रध्युम्न बैरवा, रिशव राज, रंजन मुर्मू (कप्तान), साहिल कुमार बोदरा, गणेश कर्मकार, रितेश मुर्मू, पिन्नू कुमार, अमन कुमार, हर्ष कुमार, प्रीतम कुमार एवं सौर्यजयन घोष शामिल थे।

टीम का मार्गदर्शन मुख्य कोच श्री मोहम्मद आरिफ आफताब, सहायक कोच श्री आदर्श कुमार तथा मैनेजर श्री विशाल दास ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा कहा कि यह सफलता झारखंड में बास्केटबॉल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने राज्य में खेलों के विकास हेतु निरंतर सहयोग और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment