Connect with us

झारखंड

डेंगू, मलेरिया और नाली की समस्याओं से निजात दिलाने हेतु आम आदमी पार्टी ने JNAC अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

आज दिनांक 28/08/2023 को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर इकाई ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में JNAC को ज्ञापन सौंपा।

आप को बता दे की बारीडीह, भोजपुर कॉलोनी में नाली की सुविधा नहीं होने के कारण बरसात का गंदा पानी यहां के घरों में घुस रहा है। आम आदमी पार्टी ने अपनी टीम के साथ विजिट कर वहां की स्थित को समझा और तुरंत JNAC विभाग को ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया और यहां के लोगो पर जो पानी जमने की वजह से डेंगू मलेरिया का खतरा है उसे रोका जाए।

आज गिरीश कुमार महतो, सरायकेला विधानसभा के रहने वाले है, ये पारा शिक्षक है, इन्होंने आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इनके साथ रविन्द्र नाथ महतो ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

THE NEWS FRAME

ये दोनो सदस्य पूर्व सरायकेला प्रभारी बिनोद सिंह और पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी ने ज्वाइन कराए। ये दोनो सदस्यो के पार्टी में ज्वाइन करने से आने वाले समय में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में काफी मजबूती मिलेगी और पार्टी का और अच्छा से विस्तार हो सकेगा।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश के संयुक्त सचिव रईस अफरीदी, पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, पूर्व सरायकेला प्रभारी बिनोद सिंह, अश्वनी माथन, महानगर कोषध्याच के के देशमुख, विधानसभा सह सचिव राहुल ठाकुर, सक्रिय कार्यकर्ता मणियादाव मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *