मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Municipal elections 2026: मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में चुनाव तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 27, 2026 10:25 PM
Follow Us:
ChatGPT Image Jan 27 2026 10 21 42 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • नगरपालिका चुनाव 2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी की प्रेस वार्ता

Jharkhand Municipal elections 2026:: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिले में होने वाले चुनावों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा 27 जनवरी 2026 को चुनाव की आधिकारिक घोषणा की गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि 28 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रपत्र–5 में निर्वाचन की सूचना प्रकाशित की जाएगी।

चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियाँ

  1. नाम निर्देशन – 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026
    समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
  2. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 05 फरवरी 2026
    समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
  3. अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि – 06 फरवरी 2026
    समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
  4. निर्वाचन प्रतीक आवंटन – 07 फरवरी 2026
    समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
  5. मतदान (यदि आवश्यक हुआ) – 23 फरवरी 2026
    समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक
  6. मतगणना – 27 फरवरी 2026
    समय: पूर्वाह्न 8 बजे से

निर्वाची पदाधिकारी

  1. मानगो नगर निगम – श्री संतोष कुमार गर्ग, निदेशक एनईपी
  2. जुगसलाई नगर परिषद – श्री राहुल जी आनंद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी
  3. चाकुलिया नगर पंचायत – श्री सुनील चंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला

नाम निर्देशन के लिए स्थल

  1. मानगो नगर निगम (महापौर/अध्यक्ष) – अपर उपायुक्त का कार्यालय कक्ष
  2. जुगसलाई नगर परिषद – विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष
  3. चाकुलिया नगर पंचायत – अंचल अधिकारी, चाकुलिया का कार्यालय कक्ष

चुनाव संचालन के लिए गठित कोषांग

चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु 13 कोषांग गठित किए गए हैं, जिनमें निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि व्यवस्था, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना तकनीकी तथा नियंत्रण कक्ष शामिल हैं।

मतदाता एवं मतदान केंद्रों की स्थिति

  1. मानगो नगर निगम
    • वार्ड: 36
    • मतदान केंद्र: 190
    • कुल मतदाता: 1,96,791
  2. जुगसलाई नगर परिषद
    • वार्ड: 22
    • मतदान केंद्र: 41
    • कुल मतदाता: 44,239
  3. चाकुलिया नगर पंचायत
    • वार्ड: 12
    • मतदान केंद्र: 18
    • कुल मतदाता: 12,587

आरक्षण की स्थिति

  1. मानगो नगर निगम – अनारक्षित (महिला)
  2. जुगसलाई नगर परिषद – अनारक्षित (महिला)
  3. चाकुलिया नगर पंचायत – अनुसूचित जनजाति (महिला)

प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं तथा आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment