Connect with us

झारखंड

आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के 11 सूत्री मांग को लेकर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के समक्ष विशाल प्रदर्शन।

Published

on

 

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

आज दिनांक 28 अगस्त 2023 दिन सोमवार को झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त के समक्ष एक विशाल प्रदर्शन आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के 11 सूत्री मांग को लेकर किया गया। आंदोलन का नेतृत्व मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पुष्पा महतो, सचिव लक्ष्मी पातर, शारदा भगत, छाया महतो ने किया। जुलूस में लगभग 500 सेविका और  सहायिका उपस्थित थे। आज के प्रदर्शन में मुख्य वक्ता झारखंड राज्य के स्कीम वर्कर प्रभारी लिली दास उपस्थित थे।

उपायुक्त को दिए गए ज्ञापन का प्रारूप

सेवा में,

उपायुक्त महोदय 

जिला पूर्वी सिंहभूम,

जमशेदपुर।

विषय : आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं की बेहद जायज मांगों और केन्द्र संचालन करने में असमर्थता के संबंध में।

महाशय,

उपरोक्त विषय के संबंध में कहना है कि हम सभी पूर्वी सिंहभूम जिला के सेविका सहायिका झारखण्ड आँगनबाडी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न माँगों को लेकर वर्षों से विभिन्न समस्याओं से जुझ रहे हैं। आज दिनांक 28/08/2023 सोमवार, आप महोदय को 11 सूत्री मांग पत्र सौंप रहे हैं ।

– हमारी मांगे –

1. बकाया मानदेय केन्द्रांश जनवरी 2023 से आज तक का राशि अविलंब भुगतान किया जाए। 

2. मानदेय केन्द्रांश एवं राज्यांश को समायोजित कर प्रतिमाह भुगतान किया जाए। 

3. जिले के सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाय एवं सिलिंडर भरने

हेतु राशि का भुगतान किया जाए।

4. ऑनलाईन कार्य सम्पादन के लिए स्मार्ट फोन + रिचार्ज का भुगतान किया जाए। 

5. माह मई 2023 से पोषाहार राशि का भुगतान अविलंब किया जाए एवं पोषाहार राशि का अग्रिम भुगतान किया जाए। 

6. C.B.E. का राशि भुगतान किया जाए।

7. जिले के सभी सेविकाओं को साईकिल की राशि नहीं मिला उसे अविलंब भुगतान किया जाए।

8. रिटायमेंट बेनिफिट कम से कम तीन लाख दिया जाए।

9. माह मार्च 2011 एवं मार्च 2012 का पोषाहार राशि अविलंब भुगतान किया जाए।

10. सभी केन्द्रों को बर्त्तन उपलब्ध कराया जाए। 

11. चाकुलिया प्रखंड को चावल उपलब्ध कराया जाए।

उपायुक्त महोदय ने आश्वासन दिया है कि आपके सभी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *