मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने 77वां गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 26, 2026 10:05 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 202ccc
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

आजादनगर : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय में एक सम्मानपूर्ण और देशभक्ति से ओतप्रोत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के समय पुलिस जवानों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई, जिससे वातावरण पूरी तरह राष्ट्रप्रेम की भावना से भर उठा।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी चंदन कुमार ने ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठन समाज में शिक्षा, सहयोग और मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें एकजुट होकर देश और समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने की प्रेरणा देते हैं।

समारोह में आजादनगर थाना के सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते और शाल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक किया गया।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के फाउंडर सैय्यद शमीम अहमद मदनी, जियाउल मोबिन अंसारी, ट्रस्ट अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी, सचिव मुख्तार आलम खान, शिक्षिका सुश्रिता राय, नूरुज़ जमा खान, नादिर खान, अजीज हसनैन, सोहेल अख्तर अंसारी, मोहम्मद फिरोज आलम, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, मासूम खान, ताहिर हुसैन, कॉमी तंजीम के ब्यूरो चीफ शाकिर अज़ीमाबादी, मास्टर सिद्धिक अली, हाजी अयूब अली, रिजवानी जमा, आफताब आलम, डॉक्टर मोहम्मद अहमद खान, हसन तथा मास्टर आफताब आलम समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम सादगी, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ संपन्न हुआ, जिसने सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पण और सामाजिक सेवा की प्रेरणा दी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Sila

नगर परिषद चुनाव के दौरान हिंसा और भय के माहौल पर भाजपा युवा मोर्चा ने जताई चिंता

WhatsApp Image 2026 03 06 At 4.42.32 PM 1

जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.40.36 AM

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.39.38 AM

होली के अवसर पर मुस्लिम समाज ने वरीय पुलिस अधीक्षक को दी शुभकामनाएं,दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश

1234.jpg

जमशेदपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी पीयूष पांडेय ने 17 थाना प्रभारियों का किया तबादला

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.38.31 AM

संस्थापक दिवस पर खेल उत्कृष्टता का जश्न, टाटा स्टील ने इंटर-डिविजनल चैंपियंस को किया सम्मानित

Leave a Comment