जमशेदपुर:-वीनस पब्लिक स्कूल की ओर से आज अनमोल पैलेस, रोड नंबर–15 में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आज़ादनगर शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मुख्तार आलम खान ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और अनुशासन की भावना विकसित होती है। साथ ही उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल दिलशाद खातून ने प्रेरणादायक भाषण देते हुए विद्यार्थियों को खेलों के साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं निदेशक शब्बीर अहमद ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अफताब सर (डायरेक्टर, बेस्ट कोचिंग सेंटर) और स्कूल इंचार्ज आरती झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:
- नीडल एंड थ्रेड रेस
- विजेता: नूर साबा
- प्रथम रनर-अप: शबाना परवीन
- द्वितीय रनर-अप: सब्रीन परवीन
- टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता
- कक्षा VII के लड़कों ने कक्षा VIII को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
- अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।














