मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

पद्मश्री सम्मानित समाजसेविका छुटनी महतो को वीर सिंह देवगम ने किया सम्मानित, बताया झारखंड की शान

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: January 21, 2026 11:45 AM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 20 At 4.08.29 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चाईबासा (जय कुमार) :-नववर्ष के प्रथम माह में समाज सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं 10 सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र (चाईबासा) के पूर्व प्रत्याशी श्री वीर सिंह देवगम ने पद्मश्री सम्मान से अलंकृत प्रख्यात समाजसेविका श्रीमती छुटनी महतो से शिष्टाचार भेंट की एवं उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री देवगम ने कहा कि डायन-प्रथा और डायन-हत्या जैसी अमानवीय, बर्बर और जघन्य कुप्रथाओं के विरुद्ध श्रीमती छुटनी महतो द्वारा वर्षों से किया जा रहा संघर्ष न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए छुटनी महतो ने जिस साहस, दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है।

श्री देवगम ने बताया कि श्रीमती छुटनी महतो के सतत जनजागरण अभियान, सामाजिक हस्तक्षेप और जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों के कारण अब तक लाखों निर्दोष महिलाओं की जान बचाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास, कुरीतियों और सामाजिक रूढ़ियों के खिलाफ उनका संघर्ष ऐतिहासिक है, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण रखेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज से अंधविश्वास और कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है, और इस दिशा में छुटनी महतो जैसी समाजसेविकाएं मार्गदर्शक की भूमिका निभा रही हैं।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच समाज में व्याप्त कुरीतियों, महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त प्रयासों को और अधिक सशक्त करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सामाजिक परिवर्तन के लिए मिलकर कार्य करने पर भी सहमति बनी।

श्री वीर सिंह देवगम ने श्रीमती छुटनी महतो के योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताते हुए उनके प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया और कहा कि ऐसे समाजसेवियों को सम्मान देना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाएं और सकारात्मक बदलाव की मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस सम्मान समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामाजिक बदलाव के लिए समर्पण, साहस और निरंतर संघर्ष से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

और पढ़ें

Sila

नगर परिषद चुनाव के दौरान हिंसा और भय के माहौल पर भाजपा युवा मोर्चा ने जताई चिंता

WhatsApp Image 2026 03 06 At 4.42.32 PM 1

जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.40.36 AM

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.39.38 AM

होली के अवसर पर मुस्लिम समाज ने वरीय पुलिस अधीक्षक को दी शुभकामनाएं,दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश

1234.jpg

जमशेदपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी पीयूष पांडेय ने 17 थाना प्रभारियों का किया तबादला

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.38.31 AM

संस्थापक दिवस पर खेल उत्कृष्टता का जश्न, टाटा स्टील ने इंटर-डिविजनल चैंपियंस को किया सम्मानित

Leave a Comment