Connect with us

झारखंड

इलेक्शन को तैयार जिला पूर्वी सिंहभूम। उप विकास आयुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भवन अंतर्गत कमरों का अवलोकन किया। साथ ही ईवीएम संग्रहित सील कमरे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कमरों, छत, परिसर, सीसीटीवी कैमरा आदि की वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए विधि-व्यवस्था का भी अवलोकन किया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह मौजूद रहीं।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वेयर हाउस में लगे हुए सीसीटीवी तथा अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की गई। उप विकास आयुक्त ने वेयरहाउस में ईवीएम मशीन के रख-रखाव, सुरक्षा तंत्र सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *