मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

25 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चे देंगे देश प्रेम के गीत-संगीत पर अपनी प्रस्तुति

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: January 6, 2026 12:44 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 06 At 12.19.15 PM 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • उपायुक्त के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय में हुई बैठक, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता, एसडीएम धालभूम, सिविल सर्जन, एसओआर, नजारत उप समाहर्ता, डीटीओ समेत अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
  • गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह, सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन
  • परेड में शामिल होंगे 8 प्लाटून, विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाएगी आकर्षक झांकियां
  • 20 से 22 जनवरी तक होगा परेड का पूर्वाभ्यास, 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में बैठक आयोजित की गई । उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक एसडीएम धालभूम श्री अर्नव मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसओआर श्री राहुल जी आनंद जी, नजारत उप समाहर्ता श्री डेविड बलिहार, डीटीओ श्री धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, डीईओ श्री मनोज कुमार समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, विभागीय पदाधिकारी व निजी कंपनियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए ।

जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा । उप विकास आयुक्त द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया । उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर जिला स्तरीय समारोह भव्यता से मनाया जाएगा । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सांस्कृतिक समारोह के आयोजन का निर्णय लिया जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा देश प्रेम से ओतप्रोत गीत-संगीत पर प्रस्तुति दी जाएगी ।

जिला स्तरीय समारोह में इस वर्ष एक प्लाटून जैप-6, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, 1 प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा दो प्लाटून एन.सी.सी (महिला/ पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया । परेड का पूर्वाभ्यास 20 और 21 जनवरी को पुलिस लाइन गोलमुरी, 22 जनवरी को गोपाल मैदान तथा 24 जनवरी को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा जिसका निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से करेंगे ।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों में झंडोतोलन का निर्देश दिया गया। साथ ही महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों की साफ सफाई किए जाने का निर्देश दिया गया। समारोह स्थल की ससमय साफ-सफाई एवं आवश्यक तैयारी के लिए जेएनएसी को जुस्को प्रबंधन से समन्वय बनाने, आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था, एंबुलेंस, अग्निशामक आदि व्यवस्था संबन्धी दायित्व सौंपते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Comment