मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

शीतलहर के कारण पूर्वी सिंहभूम में दो दिनों तक स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 4, 2026 8:36 PM
Follow Us:
शीतलहर के कारण पूर्वी सिंहभूम में दो दिनों तक स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर | भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियाँ दिनांक 05 जनवरी 2026 से 06 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से स्थगित कर दी गई हैं।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

Image

हालांकि, जिन विद्यालयों में उक्त अवधि के दौरान परीक्षाएं निर्धारित हैं, वे अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकते हैं, लेकिन छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई है।

वहीं, 06 जनवरी 2026 को सरकारी विद्यालय शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए विद्यालय खुले रहेंगे। इस दिन शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर eVV प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा विद्यालय से संबंधित गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें। ठंड और शीतलहर को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जा सकता है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment