मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में वेस्ट सिंहभूम के खिलाड़ी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 28, 2025 8:08 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 27 At 3.16.10 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चाईबासा (जय कुमार): भारतीय रोल बॉल संघ एवं जम्मू कश्मीर रोल बॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक जम्मू स्थित एम.ए. स्टेडियम स्केटिंग रिंग में आयोजित होने वाली 17वीं जूनियर (अंडर-17) राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में वेस्ट सिंहभूम रोल बॉल सेंटर के खिलाड़ियों का चयन होने से जिले में हर्ष का माहौल है।

वेस्ट सिंहभूम रोल बॉल सेंटर से कुल तीन लड़के एवं दो लड़कियों का चयन झारखंड टीम के लिए किया गया है। कम समय में ही यहां के बच्चों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचना जिले के खेल प्रतिभाओं के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—

  • परीकेत अग्रवाल
  • वंश कुमार पसारी
  • सक्षम पिरोजीवाला
  • आस्था सिन्हा
  • रिमझिम अग्रवाल

केंद्र की अध्यक्षा शालिनी सराफ एवं प्रशिक्षक मुकेश ने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस प्रतियोगिता में वेस्ट सिंहभूम रोल बॉल सेंटर के प्रशिक्षक मुकेश को रेफरी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जो वेस्ट सिंहभूम रोल बॉल स्केटिंग के लिए एक और गर्व की उपलब्धि मानी जा रही है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment