सरिया (गिरिडीह), 26 दिसंबर 2025: भाकपा (माले) द्वारा पूर्व विधायक और वाम आंदोलन के जननेता कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की तैयारी सरिया क्षेत्र में प्रारंभ हो गई है। शुक्रवार को सरिया प्रखंड के घुठियापेसरा पंचायत अंतर्गत गरमुंडो गांव में ग्रामसभा आयोजित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
ग्रामसभा की अध्यक्षता भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड पावन महतो ने की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहादत दिवस के आयोजन की तैयारी के तहत गांव-गांव जाकर धान संग्रह कार्यक्रम चलाया जाएगा। सभा के उपरांत ग्रामीणों के सहयोग से धान संग्रह कार्य संपन्न किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों का उत्साह और कॉमरेड महेंद्र सिंह के प्रति सम्मान स्पष्ट रूप से झलका।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि आगामी 16 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में बगोदर पहुंचा जाएगा और शहादत दिवस को एक ऐतिहासिक संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि शहीद नेता के संघर्षपूर्ण जीवन, जनमुद्दों और सपनों को आगे बढ़ाया जा सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और माले कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से — सरजू यादव, गंगाधर यादव, राजेंद्र यादव, बालेश्वर यादव, मोहन यादव, सीताराम यादव, शंकर यादव, काशी यादव, मनोज यादव, नुनु यादव, अजीत यादव, सुरेंद्र यादव, जागेश्वर यादव, सोना यादव, विजय यादव, विक्रम यादव, झंडू यादव, विकास यादव, सुरेश यादव, लालजीत यादव, दुलार यादव, मथुरा यादव, त्रिवेणी यादव, नौखिल यादव, झगर यादव और संजय यादव शामिल थे।
रिपोर्ट : सरिया संवाददाता — संतोष कुमार तरवे













